Bihar E Kalyan Scholarship 2022-23: मैट्रिक, इंटर, स्नातक पास विद्यार्थिओं को सरकार दे रही छात्रवृति, यहाँ से करें ऑनलाइन |

Bihar E Kalyan Scholarship 2022-23: मैट्रिक, इंटर, स्नातक पास विद्यार्थिओं को सरकार दे रही छात्रवृति, यहाँ से करें ऑनलाइन |

Bihar E Kalyan Scholarship 2022-23: बिहार राज्य में पढाई कर रहे छात्र एवं छात्राओं के लिए बिहार सरकार की तरफ से स्कॉलरशीप चलायी जाती हैं | वैसे छात्र जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं उनके आगे की पढाई के लिए बिहार सरकार के द्वारा E Kalyan Scholarship चलाया जाता हैं जिससे की छात्र अपनी पढाई अच्छी तरह से पूरी कर सके और अपना भविष्य उज्जवल कर सके | यह योजना बिहार के मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार जी के सौजन्य से बिहार में गरीबी रेखा से नीचे लोगों को दिया जाएगा | बिहार सरकार द्वारा चलाये गए इस योजना का लाभ केवल बिहार राज्य के निवासी छात्र और छात्राओं को दिया जाता हैं |

इस योजना का लाभ लेने के लिए राज्य सरकार ने बिहार ई कल्याण पोर्टल शुरू किया हैं | इस योजना के अंतर्गत वैसे छात्र को लाभ प्रदान किया जाता हैं जो 10th/ 12th या ग्रेजुएशन में  फ़र्स्ट डिवीजन (प्रथम स्थान) के साथ उत्तीर्ण हुए हो | Bihar E Kalyan Scholarship 2022-23 से जुड़ी सारी जानकारी आपको नीचे दिए गए पोस्ट के माध्यम से दिया गया हैं कि सरकार द्वारा चलाये गए इस योजना का उद्देश्य क्या है, इससे क्या लाभ है तथा इसमें आवेदन कैसे कर सकते हैं इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी हैं | इसलिए आप इस ई कल्याण बिहार छात्रवृत्ती योजना पोस्ट को पूरा अवश्य पढ़े |

Bihar E Kalyan Scholarship 2022-23

Bihar E Kalyan Scholarship 2022-23

Post Name Bihar E Kalyan Scholarship 2022-23
Post Type Scholarship
Scheme name ई कल्याण बिहार छात्रवृत्ती योजना 2022
किसने शुरू किया बिहार सरकार
कब शुरू हुआ 2019
शुरू करने वाला अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
लाभार्थी बिहार के छात्र छात्रा
लाभार्थी के प्रकार 10th/ 12th या स्नातक में फ़र्स्ट डिवीजन से पास होना चाहिए
लाभार्थी का वर्ग SC/ST/OBC छात्र
आवेदन का तरीका ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइट ekalyan.bih.nic.in

E Kalyan Bihar Scholarship 2022-23 क्या हैं?

E Kalyan Bihar Scholarship 2022-23 बिहार सरकार के द्वारा बिहार राज्य में मेधावी छात्र एवं छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए बिहार ई कल्याण पोर्टल शुरू किया हैं | बिहार राज्य में बिहार ई कल्याण पोर्टल की शुरुआत वर्ष 2019 में अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के द्वारा की गयी थी जिसके अंतर्गत ST / SC और पिछड़ी जाति की श्रेणी के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की सुविधाएं उपलब्ध करायी जाती हैं |  बिहार ई कल्याण पोर्टल पर दो प्रकार की योजनाए “मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 10+2 लड़किओं के लिए और “मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना स्नातक के लड़कियों के लिए” चलायी जाती हैं | 

E Kalyan Bihar Scholarship 2022-23 का उद्देश्य क्या हैं ?

बिहार सरकार द्वारा चलाये गए E Kalyan Bihar Scholarship 2022-23 का मुख्य उद्देश्य वैसे छात्र जो की आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अपनी आगे की पढाई आर्थिक कमजोरी के कारण नहीं कर पाते हैं वैसे छात्रों को सहयोग प्रदान करना हैं | जिससे की छात्र अपनी आगे की पढाई अच्छी तरह से कर सके और अपना भविष्य सुधार सके था अपने सपनो को पूरा कर सके | बिहार सरकार के द्वारा वैसे छात्र जो ST / SC और पिछड़ी जाति की श्रेणी के में हैं उनके लिए छात्रवृत्ति की सुविधाएं प्रदान कार्य जाती हैं ताकि उनके पढाई में किसी तरह की कोई रूकावट न हो |

ई कल्याण बिहार छात्रवृत्ती योजना से मिलने वाली लाभ 

बिहार सरकार के द्वारा बिहार ई कल्याण स्कॉलरशीप  के अंतर्गत कुछ लाभ प्रदान की जाती हैं जो इस प्रकार से वर्णित हैं –

  • बिहार ई कल्याण स्कॉलरशीप के अंतर्गत राज्य के सभी छात्रों को स्कॉलरशीप प्रदान की जाती हैं |
  • सरकार द्वारा चलयी गयी बिहार ई कल्याण स्कॉलरशीप का लाभ छात्रों को अपने सपनों को साकार करने के लिए दी जाती हैं |
  • छात्र इस स्कॉलरशीप के माध्यम से 10वीं के बाद किसी भी पढाई के लिए Scholarship प्राप्त कर सकते हैं |
  • बिहार सरकार के द्वारा ई कल्याण बिहार छात्रवृत्ती योजना के लिए छात्रों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती हैं जिसके द्वारा वे आगे की पढाई बिना किसी चिंता के कर सकते हैं |
  • ई कल्याण बिहार छात्रवृत्ती योजना की मदद से छात्र अपनी पढाई पूरी करके खुद भी आगे बढ़ेगे और साथ में अपने राज्य को तरक्की की दिशा की ओर ले जायेंगे।
  • अगर छात्र ई कल्याण बिहार छात्रवृत्ती योजना के तरफ से मिलने वाले राशि का सही उपयोग करें तो राज्य में बेरोज़गारो की गिनती काफी हद तक काम हो जायेगी।

बिहार ई कल्याण स्कॉलरशीप  के तहत कौन सी कक्षा को कितनी छात्रवृति मिलेगी 

बिहार सरकार द्वारा चलाये गए बिहार ई कल्याण स्कॉलरशीप के तहत मैट्रिक पास करने वाले छात्रों को 10,000/- रूपए, इंटर पास करने वाले छात्रों को 25,000/- रूपए तथा स्नातक पास छात्रों को 50,000/- रूपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती हैं | इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन करना होगा |

  • स्नातक पास किए हुए छात्रों को : 50,000/-
  • इंटर पास किए हुए छात्रों को : 25,000/-
  • मैट्रिक पास छात्रों को : 10,000/-

E Kalyan Bihar Scholarship 2022-23 पात्रता/ योग्यता 

Bihar E Kalyan Scholarship 2022-23 में इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने के लिए सरकार की तरफ से कुछ योग्यता तय की गयी हैं | अगर आप बिहार सरकार द्वारा जारी इस योग्यता मापदंड पर सही हैं तो आप इसमें आवेदन कर सकते हैं |

  • इसमें आवेदन करने वाले छात्र बिहार राज्य के ही होने चाहिए |
  • बिहार सरकार के द्वारा यह छात्रवृति केवल मैट्रिक, इंटरमीडिएट और स्नातक पास छात्र को आगे की पढाई के लिए दी जाती हैं |
  • इस योजना का लाभ तभी दिया जायेगा जब आपके परिवार का सालाना आय 1.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए |

E Kalyan Bihar Scholarship 2022-23 Important document

बिहार ई कल्याण स्कॉलरशीप का लाभ लेने के लिए छात्रों को ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन करना होगा | ऑनलाइन आवेदन करने समय छात्रों से कुछ इम्पोर्टेन्ट दस्तावेज की मांग की जायेगी जो इस प्रकार हैं-

  • आधार कार्ड
  • PAN कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • 10वीं की Marksheet/ 12वीं की Marksheet/स्नातक की Marksheet
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल Id
  • पासपोर्ट साइज फोटो

How To Online Apply For Bihar E Kalyan Scholarship 2022-23 

अगर आप भी मैट्रिक, इंटरमीडिएट और स्नातक पास हैं और बिहार सरकार के द्वारा चलायी गयी ई कल्याण बिहार छात्रवृत्ती योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको इसके लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन करना होगा | इसमें ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कैसे करना हैं इसके बारे में नीचे कुछ स्टेप्स बताये गए हैं जिसका पालन करके आप अपना आवेदन ई कल्याण बिहार छात्रवृत्ती योजना में कर सकते हैं |

Bihar E Kalyan Scholarship 2022-23

  • इसमें आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका लिंक नीचे दिया गया हैं |
  • उसके बाद आपको इसके होम पेज पर जाना होगा | आप जिस भी स्कॉलरशीप के लिए योग्यता रखते हैं उसपर आपको क्लिक करना होगा |
  • उसके बाद आपको New Student Registration पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा |
  • उसके बाद आवेदन की प्रक्रिया को ध्यान पूर्वक पढने के बाद उसे टिक करके Continue बटन पर क्लिक करना होगा |
  • उसके बाद आपके सामने एक पंजीकरण फोएम खुलकर सामने आएगा जिसमे आपको अपना Registration No., Student Name, Gender, DOB, Marksheet, Category, Division को दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको बैंक से जुड़ी सारी जानकारी जैसे बैंक खाता का IFSC Code, Bank Name, Account Number इत्यादि सही सही भरना होगा |
  • उसके बाद आपको Captcha Code भरकर के Proceed Submit Registration पर क्लिक करना होगा |
  • क्लिक करने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन बिहार ई कल्याण पोर्टल पर हो जाएगा |

Important Links

E Kalyan Bihar Scholarship 2022-23 Important Links
For Online Apply Click HereBihar E Kalyan Scholarship 2022-23
Matric Scholarship Online Link Click HereBihar E Kalyan Scholarship 2022-23
10+2 Scholarship Online Link Click HereBihar E Kalyan Scholarship 2022-23
Official Website Click Here

Leave a Comment